मुंबई: मार्वे क्रीक में डूब रहे पांच बच्चों में बचाया गया दो को, तीन लापता
मुंबई, रविवार, 16 जुलाई 2023। मुंबई के मार्वे क्रीक (झील) में रविवार सुबह नहाने गए पांच किशोर डूबने लगे तो स्थानीय लोगों ने दो किशोरों को बचा लिया, लेकिन तीन बच्चे अब भी लापता हैं जिन्हें ढूंढ़ने का काम जारी है। अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना सुबह 9:38 की है, जब 12 से 16 साल की उम्र के पांच लड़के समुद्र तट से आधा किलोमीटर दूर मलाड इलाके में स्थित क्रीक में नहाने गए थे। अधिकारी ने कहा कि उनमें (बच्चों) से 13 और 16 साल के किशोरों को अग्निशमन दल के वहां पहुंचने से पहले ही आम लोगों द्वारा बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि तीन अन्य किशोर, जिनमें से दो की उम्र 12 साल और एक की 13 साल है, लापता हैं। अधिकारी ने कहा कि खोज अभियान जारी है। मुंबई अग्निशमन दल, पुलिसकर्मी, तटरक्षक, नौसेना के गोताखोर और एंबुलेंस मौके पर मौजूद है।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
