म्यांमार के यांगून में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
यांगून, शनिवार, 07 अक्टूबर 2023। म्यांमार के यांगून में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन सेवा विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग ने कहा है कि यांगून क्षेत्र के मिंगलाडोन टाउनशिप में एक जंक्शन के पास शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:20 बजे एक यात्री बस, ट्रक और एक टैक्सी में भीषण टक्कर हो गयी। पेल अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने कहा "तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ट्रक पर सवार सोलह महिलाएं और तीन पुरुष भी दुर्घटना में घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि मृतकों और घायलों को उत्तरी ओक्कलापा टाउनशिप के मयदारवी अस्पताल भेजा गया।
Similar Post
-
वेनेजुएला भूकंप: मरने वालों की संख्या 920 पहुंची, 50,000 से अधिक लापता
काराकास, शनिवार, 27 जून 2026। वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के ...
-
भूकंप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मरे और 700 घायल, आपातकाल घोषित
काराकास, गुरुवार, 25 जून 2026। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में ...
-
बांग्लादेश बना 'इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस' का नया सदस्य
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। बांग्लादेश बुधवार को इंटरनेशनल ...
