चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हुयी
शीनिंग, सोमवार, 25 दिसंबर 2023। चीन के उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र में हाल ही में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। किंघई आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने सोमवार को बताया कि किंघई प्रांत में मृतकों की संख्या 18 से बढ़कर 32 हो गई है जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान,बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विभाग के अनुसार, उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र गांसु और किंघई प्रांतों में 18 दिसंबर को आये भूकम्प की 6.2 तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी थी। इससे व्यापक रूप से क्षति हुयी है।
Similar Post
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
