पाकिस्तान: सड़क दुर्घटना में छह की मौत, 19 घायल
इस्लामाबाद, बुधवार, 27 दिसंबर 2023। पाकिस्तान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में करीब छह लोगों की मौत हो गयी है और 19 लोग घायल हो गए हैं। बचाव कर्मियों ने यह जानकारी दी है। बचाव कर्मियों ने बताया कि देश के दक्षिणी प्रांत सिंध के जमशोरो जिला में मंझंड शहर के पास सहवान सड़क पर मंगलवार रात दो वाहनों की आपस में भीषण टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गयी और 19 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही, बचाव कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों में एक बालिका और दो पुरुष हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य दुर्घटना में पूर्वी प्रांत पंजाब के हाफीजाबाद जिले में वजीराबाद सड़क पर एक कार और मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। दरअसल, मोटरसाइकिल चालक द्वारा बहुत तेज रफ्तार में एक रिक्शा को ओवरटेक करने के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
