नेपाल में बस के नदी में गिरने से 12 लोगों की मौत
काठमांडू, शनिवार, 13 जनवरी 2024। पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में शुक्रवार की रात एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। मुख्य जिला अधिकारी रामबंधु सुबेदी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना कल रात करीब 22:30 बजे उस समय हुई जब काठमांडू आ रही बस राप्ती नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में गिर गयी। हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 22 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों को बस को नदी से बाहर निकालने में लगभग चार घंटे लग गये। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
