कोलंबिया में भूस्खलन से 18 लोगों की मौत, 35 घायल
बोगोटा, शनिवार, 13 जनवरी 2024। पश्चिमी कोलंबिया के चोको प्रांत में भूस्खलन के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी और 35 अन्य घायल हो गये। अल टिएम्पो समाचारपत्र ने स्थानीय आपातकालीन सेवा के हवाले से शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक क्विब्दो और मेडेलिन शहरों के बीच सड़क पर कई भूस्खलन हुए। सड़क के पास एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया , जिससे वहां मौजूद 50 लोग मलबे में फंस गये। हादसे में दुर्घटना में घायल लोगों को एल कारमेन डी अट्राटो नगर पालिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी है।
Similar Post
-
वेनेजुएला भूकंप: मरने वालों की संख्या 920 पहुंची, 50,000 से अधिक लापता
काराकास, शनिवार, 27 जून 2026। वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के ...
-
भूकंप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मरे और 700 घायल, आपातकाल घोषित
काराकास, गुरुवार, 25 जून 2026। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में ...
-
बांग्लादेश बना 'इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस' का नया सदस्य
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। बांग्लादेश बुधवार को इंटरनेशनल ...
