लेबनान में इजरायली हमले में 2 की मौत, 3 घायल
बेरूत, गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024। दक्षिण-पश्चिम लेबनान को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी लेबनान के चिकित्सा एवं सैन्य सूत्रों ने बुधवार को दी। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने सिन्हुआ से कहा कि इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के सात शहरों और गांवों पर 12 हवाई हमले किए और दक्षिण में 13 शहरों और गांवों पर 35 गोले दागे, जिससे आठ घर नष्ट हो गए और 24 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए।लेबनान-इज़राइल सीमा पर 08 अक्टूबर, 2023 से तनाव में वृद्धि हुई है, जब लेबनानी सशस्त्र समूह हिज़्बुल्लाह ने इज़राइल पर हमास के हमले के समर्थन में इज़राइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे, जिसके जवाब में इज़राइल ने दक्षिण-पूर्वी लेबनान की ओर भारी तोपखाने दागे। लेबनान के सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हिजबुल्ला और इजरायल के बीच टकराव में लेबनान के 305 लोग मारे गए हैं, जिनमें 205 हिजबुल्ला सदस्य और 59 नागरिक शामिल हैं।
Similar Post
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
