हरियाणा में स्कूल बस पलटने से छह बच्चों की मौत, लगभग 20 घायल
चंडीगढ़, गुरुवार, 11 अप्रैल 2024। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से छह विद्यार्थियों की मौत हो गई है और करीब 20 घायल हो गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि महेंद्रगढ़ में किसी वाहन से आगे निकलने की कोशिश के दौरान बस पलट गई थी। महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वर्मा ने उन खबरों के बारे में पूछा गया जिसमें चालक के नशे में होने का दावा किया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा, ”हमने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी मेडिकल जांच की जा रही है जिसके बाद ही हम पुष्टि कर पाएंगे कि वह वास्तव में नशे में था या नहीं।” एसपी ने कहा कि कुछ खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई। उन्होंने बताया कि घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गई हैं।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
