हरियाणा : आचार संहिता लागू होने के बाद से 344 गैरलाइसेंसी हथियार जब्त किये गये
चंडीगढ़, गुरुवार, 25 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 344 गैर लाइसेंसी हथियार और 633 कारतूस जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने राज्य में 23 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, शराब और बेहिसाब नकदी जब्त की है। अधिकारी ने बताया कि इनमें से 8.17 करोड़ रुपये की शराब, 8.02 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, चार करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, 1.73 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 1.33 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चुनाव आचार संहिता के अनुपालन में राज्य में 1,33,505 लाइसेंसी हथियारों में से 81 हजार हथियार उनके धारकों ने मंगलवार तक संबंधित थानों में जमा करा दिए हैं। उन्होंने बताया कि अवैध शराब और ऐसी अन्य वस्तुओं की आमद को रोकने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी कड़ी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर छठे चरण के अंतर्गत 25 मई को मतदान होगा।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
