मादुरो ने जीता वेनेजुएला का राष्ट्रपति चुनाव
कराकास, रविवार, 28 जुलाई 2024। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने 51.2 प्रतिशत वोट के साथ तीसरी बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल कर ली है। राष्ट्रीय चुनाव परिषद के अध्यक्ष एल्विस एमोरोसो ने सोमवार को पत्रकारों और पर्यवेक्षकों से कहा, ''80 प्रतिशत आंकड़ों के साथ, हमने पहले मतदान का परिणाम जारी किया। करीब 59 प्रतिशत की भागीदारी दर के साथ ग्रेट पैट्रियटिक पोल से निकोलस मादुरो मोरोस को 51.20 प्रतिशत के साथ 5,150,092 वोट मिले जबकि यूनिटी काउंसिल से उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज को 44.2 प्रतिशत के साथ 4,445,978 वोट मिले। मादुरो के लिए आगामी राष्ट्रपति कार्यकाल लगातार तीसरा होगा। वह 2013 से बोलिवेरियन गणराज्य का नेतृत्व कर रहे हैं।
Similar Post
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
