उत्तर कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण
प्योंगयांग, बुधवार, 18 सितम्बर 2024। उत्तर कोरिया ने कथित तौर पर दूसरी बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है। समाचार एजेंसी क्योदो ने बुधवार को जापान तटरक्षक बल के हवाले से यह जानकारी दी। वहीं, दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप ने देश के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के हवाले से बताया कि प्योंगयांग द्वारा हाल ही में फिर से किए गए प्रक्षेपण में कई छोटी दूरी की मारक बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं। इससे पहले, समाचार एजेंसी क्योदो ने बताया कि उत्तर कोरिया ने आज एक बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया, जो जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरी है। जापानी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। गौरतलब है कि एक जुलाई के बाद से यह उत्तर कोरिया का पहला बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण था।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
