झारखंड: पलामू में दुकान से 50 लाख रुपये के आभूषण चोरी
मेदिनीनगर (झारखंड), गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025। झारखंड के पलामू जिले में अज्ञात लोगों ने एक दुकान से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार रात पांडु बाजार में हुई। विश्रामपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आलोक कुमार टूटी ने बताया कि चोरी ओम प्रकाश साहू की दुकान में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘चोरों ने दुकान का शटर काटा और दुकान में घुस गए। फिर उन्होंने लॉकर तोड़ दिया और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।’’ टूटी ने कहा, ‘‘हमने जांच शुरू कर दी है और इस सेंधमारी में शामिल लोगों की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी।’’
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
