सऊदी अरब में सड़क हादसे में 42 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत
जेद्दाह, सोमवार, 17 नवंबर 2025। सऊदी अरब में मदीना के पास सोमवार तड़के एक बस के डीजल के टैंकर से टकरा जाने से कम से कम 42 तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका है। हादसे के समय बस मक्का से मदीना जा रही थी। सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने दुर्घटना की पुष्टि की है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास ने कहा, "सऊदी अरब के मदीना के पास भारतीय तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना के मद्देनजर जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कक्ष सातों दिन 24 घंटे काम करेगा। हेल्पलाइन का संपर्क विवरण इस प्रकार है: 8002440003 (टोल फ्री), 0122614093, 0126614276, 0556122301 (व्हाट्सएप)। माना जा रहा है कि हताहतों में ज्यादातर लोग तेलंगाना के निवासी थे। अभी तक विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Similar Post
-
चीन ने तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर प्रक्षेपित किया
बीजिंग, सोमवार, 11 मई 2026। चीन ने सोमवार को तियानझोउ-10 कार्गो अं ...
-
तमाम तरह की स्वतंत्रता प्रेस की आजादी पर टिकी हैः एंटोनियो गुटेरेस
न्यूयॉर्क, रविवार, 03 मई 2026। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिय ...
-
ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी जारी रखने का आदेश दिया
वाशिंगटन, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। अमेरिका और ईरान के बीच बात ठप ह ...
