तेज रफ्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
एटा (उप्र), मंगलवार, 02 दिसंबर 2025। एटा जिले के मिरहची इलाके में एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें एक पत्रकार समेत तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात कासगंज रोड पर अमृतपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवार कुछ युवक सोरों गंगा से तीर्थ यात्रा करके लौट रहे थे। रास्ते में कासगंज रोड पर अमृतपुर गांव के पास एक ट्रक ने उनकी गाड़ियों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में साई बाबा मंदिर इलाके में रहने वाले पत्रकार वैभव जैन (26) और उनके साथी अतेंद्र (42) और संदीप (28) की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए आकाश नामक युवक को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताम्भ पांडे ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
