मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद
इंफाल, गुरुवार, 04 दिसंबर 2025। मणिपुर की इंफाल घाटी में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के लोइटैंग सांडुम हिल से एक .303 राइफल, एक डबल-बैरल बंदूक, एक सिंगल-बैरल बंदूक और एक नौ एमएम की पिस्तौल बरामद की गई। बरामद किए गए अन्य सामानों में 118 कारतूस, एक हथगोला, आठ डेटोनेटर, विभिन्न प्रकार की आठ मैगजीन आदि शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के केइराओ वांगखेम के पास नगरियान हिल की तलहटी से 12-बोर की एक सिंगल-बैरल बंदूक, मैगजीन के साथ एक नौ एमएम एसएमजी कार्बाइन, दो हथगोले और लगभग दौ किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद किया गया।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
