इंडिगो संकट जारी, आज भी कई उड़ानें रद्द
नई दिल्ली, मंगलवार, 09 दिसंबर 2025। निजी क्षेत्र की विमानन सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम से कम 13 उड़ानें या तो रद्द हैं या नहीं चल रही हैं। इनमें आठ प्रस्थान उड़ानें और पांच आगमन उड़ानें हैं। इसी तरह से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आज सुबह आठ बजे तक 16 उड़ानें रद्द होने का ऐलान किया गया। इनमें नौ आगमन और सात प्रस्थान उड़ानें हैं। अन्य शहरों से भी इसी तरह उड़ानें के रद्द होने का समाचार है। उल्लेखनीय है कि इस महीने अब तक इंडिगो की पांच हजार से अधिक उड़ानें रद्द रही हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
