तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक विभाग निदेशालय (डीवीएसी) के निदेशक अभय कुमार सिंह को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। मौजूदा डीजीपी जी वेंकटरमन चिकित्सा उपचार के लिए अवकाश पर चले गए हैं। वर्ष 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अभय कुमार सिंह पुलिस महानिदेशक के पद पर हैं और वे राज्य के लिए प्रभारी और अस्थायी पुलिस प्रमुख होंगे। राज्य सरकार की ओर से 10 दिसंबर को जारी एक आदेश के अनुसार, डीजीपी वेंकटरमन को चिकित्सा उपचार कराने के लिए नौ से 23 दिसंबर तक 15 दिनों का अर्जित अवकाश दिया गया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
