कोहरे में डंपर ने छात्रा को टक्कर मारी, मौत
कौशांबी (उत्तर प्रदेश), गुरुवार, 18 दिसंबर 2025। कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में घने कोहरे के बीच एक डंपर ने एक छात्रा को बृहस्पतिवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। महेवा घाट थाने के प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उपरहार गांव निवासी सरिता देवी (15) दसवीं की छात्रा थी और सुबह करीब नौ बजे स्कूल जा रही थी तभी बैरागीपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी । उन्होंने बताया कि हादसे में सरिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
