रूस ने ईरान युद्ध को तत्काल समाप्त करने का किया आह्वान
मास्को, गुरुवार, 20 मार्च 2026। रूसी विदेश मंत्रालय ने फारस की खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति के संबंध में कहा कि मास्को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ 'बिना उकसावे वाले आक्रमण' से उत्पन्न शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करता है। रूसी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि मॉस्को लगातार मित्र अरब देशों और ईरान के बीच शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं पड़ोसी देशों के साथ सहअस्तित्व वाली परिस्थितियां बनाने की आवश्यकता की वकालत करता है। बयान में कहा गया, ''हम इस बात पर बल देते हैं कि इस दिशा में पहला कदम अमेरिका और इज़रायल द्वारा अपने सैन्य अभियान का तत्काल त्याग होना चाहिए।
मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की कि रूस इस क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थायी स्थिरता प्राप्त करने के लिए, वहां स्थित सभी देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए, राजनीतिक एवं राजनयिक माध्यमों से संघर्ष को सुलझाने और मौजूदा विवादों का समाधान खोजने में सहायता करने के लिए तत्पर है। बयान में आगे कहा गया, ''हम पश्चिम एशिया में राजनीतिक एवं राजनयिक माध्यमों से संघर्ष सुलझाने और मौजूदा विरोधाभासों को दूर करने में रचनात्मक सहायता प्रदान करना जारी रखने के लिए तैयार हैं, जिसमें क्षेत्र के सभी देशों के वैध हितों को संतुलित करने के लिए एक स्थायी समाधान खोजने हेतु संयुक्त प्रयासों के लिए परिस्थितियां बनाना शामिल है।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
