जम्मू कश्मीर के उधमपुर और सांबा में छह मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, मंगलवार, 24 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर और सांबा जिलों में छह कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस जांच दल ने तीन आरोपियों को अलग-अलग इलाके से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी महनदीप सिंह को मजालता के मनवाल चौक, सुरेश कुमार को देविका के पास सर्कुलर रोड और विक्रम कुमार को गोला मेला से पकड़ा गया।
प्रवक्ता के अनुसार, सिंह से 10.27 ग्राम, सुरेश से 1.54 ग्राम और विक्रम से 5.74 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुद इलाके के रामनगर से तस्कर राम पुरी और तेली बारी से तस्कर धनंजय प्रताप को गिरफ्तार किया गया है तथा दोनों के पास से सात-सात ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई। प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को सांबा जिले में पुलिस ने शहर के भार्गव कॉलेज के पास एक मोटरसाइकिल को रोका और वाहन चालक फरमान के पास से 9.70 ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं तथा जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
