टीएमसी ने भाजपा के दिलीप घोष के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दी
कोलकाता, बुधवार, 25 मार्च 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष के खिलाफ शिकायत दी है। टीएमसी ने आरोप लगाया गया है कि घोष ने हाल में खड़गपुर में एक रैली में भाषण देते हुए चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने की धमकी दी थी। शिकायत में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया कि घोष को व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो में खड़गपुर थाना प्रभारी को लक्षित करते हुए ‘हिंसक और धमकी भरे बयान’ देते हुए देखा गया था। घोष से टिप्पणी के लिए तत्काल संपर्क नहीं हो सका। टीएमसी ने यह भी आरोप लगाया कि ये टिप्पणियां भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हैं।
टीएमसी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने और उन्हें राज्य में तैनात पुलिस अधिकारियों पर मौखिक हमले करने, धमकी देने या उन्हें चोट पहुंचाने से रोकने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया। पार्टी ने यह भी बताया कि उसने इससे पहले 16 मार्च को कालीघाट और चेतला क्षेत्र में टीएमसी नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता को धमकी देने के आरोप में घोष के खिलाफ इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।
Similar Post
-
दिल्ली: 15 लाख रुपये के आयातित सिगरेट जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 10 मई 2026। मध्य दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके ...
-
केरल के मुख्यमंत्री पर आलाकमान के फैसले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वीकार करना होगा : मुरलीधरन
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 10 मई 2026। कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने ...
-
उप्र मंत्रिमंडल विस्तार : छह नये मंत्रियों ने ली शपथ, दो राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार
लखनऊ, रविवार, 10 मई 2026। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदि ...
