सुरक्षा बलों ने मणिपुर के उखरुल में छह अवैध बंकरों को नष्ट किया
इंफाल, गुरुवार, 26 मार्च 2026। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के उखरुल जिले में हथियारबंद समूहों द्वारा निर्मित छह अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। लिटान क्षेत्र में हथियारबंद समूहों के बीच हाल में हुई गोलीबारी में इन बंकरों का इस्तेमाल किया गया था। गोलीबारी की घटना में कम से कम तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस के एक बयान में कहा गया है, ‘‘कल से शुरू हुए सुरक्षा बलों के अभियान के क्रम में बुधवार को लिटान और मोंगकट चेपु अपर ग्राम क्षेत्रों में अवैध रूप से निर्मित छह बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया।’’ इस अभियान के बाद हिंसा प्रभावित लिटान में अधिकतर बंकर निष्प्रभावी हो गए हैं। बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बल सतर्क हैं और क्षेत्र में हिंसा बढ़ने से रोकने के लिए सैनिकों को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है। यह घटनाक्रम लिटान सारेइखोंग के पास कुकी समुदाय के लोगों और तंगखुल नगा ग्रामीणों के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर सामने आया है जहां फरवरी में हुई झड़पों में 30 से अधिक घर जला दिए गए थे।
तब से, मोंगकोट चेपु और शार्काफुंग सहित आसपास के गांवों में हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी की कई घटनाएं देखी गई हैं। मंगलवार को पड़ोसी कामजोंग जिले के शार्काफुंग में गोलीबारी में तंगखुल नगा समुदाय के दो व्यक्ति घायल हो गए जबकि सोमवार को मोंगकोट चेपु में कुकी समुदाय की एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया है।
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
