मणिपुर में सेना और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़
इंफाल, गुरुवार, 26 मार्च 2026। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सैनिकों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सेना की एक चौकी पर गोलीबारी की, जिसके बाद लगभग 30 मिनट तक मुठभेड़ जारी रही। बयान में कहा गया, ‘बुधवार रात करीब 11.40 बजे, संदिग्ध सशस्त्र कुकी उग्रवादियों ने फौल्जांग/गॉथॉल क्षेत्र में गोलीबारी की, जिसका लक्ष्य फौगाकचाओ आंग लेइकाई में स्थित भारतीय सेना की चौकी थी।’
इसमें कहा गया, ‘इलाके में तैनात भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ की 58वीं बटालियन) ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावरों की ओर गोलीबारी की जिसके परिणामस्वरूप लगभग 30 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी रही।’ पुलिस के बयान के अनुसार मुठभेड़ के बाद सेना, सीआरपीएफ, पुलिस और इंडियन रिजर्व बटैलियन (आईआरबी) द्वारा उस क्षेत्र और आसपास के पहाड़ी इलाकों में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया जहां गोलीबारी हुई थी। बयान में कहा गया, ‘‘ स्थिति की निगरानी की जा रही है और सुरक्षा बल आसपास के पहाड़ी इलाकों में अभियान जारी रखेंगे।’ बयान में नागरिकों से अफवाहें न फैलाने का आग्रह किया गया है।
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
