ट्रम्प ने ईरान के ऊर्जा संयंत्र पर हमले को 10 दिनों के लिए किया स्थगित
वाशिंगटन, गुरुवार, 26 मार्च 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि ईरानी सरकार के अनुरोध पर उन्होंने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की प्रक्रिया को 10 दिनों के लिए रोक दिया है। श्री ट्रम्प ने कहा कि वे इस प्रक्रिया को छह अप्रैल को पूर्वी समयानुसार रात आठ बजे तक के लिए स्थगित कर रहे हैं। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, 'ईरानी सरकार के अनुरोध पर, मैं ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की अवधि को 10 दिनों के लिए सोमवार, छह अप्रैल को रात आठ बजे (पूर्वी समय) तक रोक रहा हूं। उन्होंने दोहराया कि बातचीत जारी है और फर्जी मीडिया और अन्य लोगों द्वारा इसके विपरीत दिए गए गलत बयानों के बावजूद, यह बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। हालांकि ईरान लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत चल रही है।
Similar Post
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
