फ्रांस के राजदूत पांच दिवसीय सिक्किम दौरे पर पहुंचे
गंगटोक, बुधवार, 08 अप्रैल 2026। भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी मैथू द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सिक्किम पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सेसिल मैथू भी आई हैं। राजदूत का रंगपो पर्यटक सुविधा केंद्र पर उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट सुजाता सुब्बा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान मैथू विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनका उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करना है।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
