ईरान-अमेरिका के बीच 2-3 महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतभेदों के कारण समझौता नहीं: ईरान
मास्को, रविवार, 12 अप्रैल 2026। ईरान और अमेरिका कई मुद्दों पर सहमत हुए लेकिन दो-तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर असहमति होने के कारण इस्लामाबाद में हुई बातचीत के बाद समझौता नहीं हो सका। यह जानकारी ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने दी। मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, बगाई ने कहा, 'हमारे बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी लेकिन दो-तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमारे विचार अलग-अलग थे और अंततः वार्ता किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आठ अप्रैल की रात ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते की घोषणा की थी जिसके बाद, ईरान और अमेरिका ने शनिवार को इस्लामाबाद में वार्ता की। रविवार सुबह अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस ने कहा कि ईरान और अमेरिका लंबी बातचीत के दौरान किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रहे हैं और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी समझौते के वापस लौट रहा है।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
