कुशीनगर के कोतवाली क्षेत्र में तीन लोग 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
कुशीनगर (उप्र), शुक्रवार, 08 मई 2026। कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने तीन लोगों को 15 किलो 529 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोतवाली के पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिकाऊ भारती, हिमांशु कुमार तथा अखिलेश साहनी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लगभग दो लाख 70 हजार रूपये है। तिवारी के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे सभी ओडिशा से गांजा लाकर उसे बिहार एवं अन्य राज्यों में बेचते थे। तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
