प्रवर्तन निदेशालय ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर की छापेमारी
चंडीगढ़, शनिवार, 09 मई 2026। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने शनिवार को पंजाब के उद्योग एवं बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारियों के करीब आठ वाहन आवास के बाहर खड़े दिखाई दिए। संजीव अरोड़ा के घर पर यह ईडी की तीसरी रेड है। इससे पहले 17 अप्रैल को ईडी ने कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले की जांच के तहत अरोड़ा से जुड़े कई घरों और कार्यस्थलों पर छापेमारी की थी। गौरतलब है कि यह कार्रवाई खरड़ के वेस्टर्न टावर्स में कथित संपर्क एजेंट नितिन गोहल के आवास पर हुई ईडी की छापेमारी के बाद सामने आई है। वहीं, छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि "आज फिर से भाजपा की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार उनके घर भाजपा की ईडी आई है और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, औरंगज़ेब भी इसे नहीं झुका सका था। यह भगत सिंह की धरती है, जो अंग्रेजों के आगे कभी भी नहीं झुके, तो मोदी की चालों के आगे पंजाब कभी भी नहीं झुकेगा। ईडी भाजपा के इस अनैतिक गठजोड़ का अंत पंजाब ही करेगा।
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
