जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना
मुंबई, शनिवार, 09 मई 2026। महाराष्ट्र में जनगणना अभियान के तहत एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सिंधुदुर्ग जिले का मूठ गांव राज्य का पहला ऐसा गांव बन गया है, जिसने 'स्व-गणना' का कार्य पूरा कर लिया है और यह सब राजस्व अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच समन्वित प्रयासों के माध्यम से संभव हो सका है। अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि वेंगुर्ला तालुका के इस गांव की कुल आबादी 144 है तथा यहां 36 घर हैं। महाराष्ट्र की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी डॉ. निरुपमा जे. डांगे ने एक बयान में राज्य के अन्य गांवों को मूठ गांव से प्रेरणा लेने और निर्धारित समय के भीतर स्व-गणना प्रक्रिया को पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा, ''सिंधुदुर्ग जिले के मूठ गांव के सभी परिवारों ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी तृप्ति धोडमिसे के मार्गदर्शन और स्थानीय प्रशासन तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से हासिल की गई।"
बयान के अनुसार, इस उपलब्धि में तहसीलदार ओंकार ओटारी की योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा नायब तहसीलदार, सर्कल अधिकारी और सभी ग्राम राजस्व अधिकारी के प्रयासों की वजह से अभियान समय पर और प्रभावी तरीके से पूरा हो। जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र में स्व-गणना की प्रक्रिया एक मई से शुरू हुई है, जो 15 मई तक चलेगी। इसके बाद, 16 मई से 14 जून तक घरों की सूची तैयार करने और आवास गणना का कार्य किया जाएगा।
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
