अमेरिका-ईरान वार्ता के 60-दिवसीय चरण की शुरुआत, ट्रंप ने सभी मोर्चों पर युद्धविराम का आह्वान किया
वाशिंगटन, शुक्रवार, 19 जून 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को सभी मोर्चों पर पूरी तरह से युद्धविराम की उम्मीद है। उन्होंने पश्चिम एशिया में सभी पक्षों से अपनी-अपनी प्रतिबद्धताओं वादों को पूरा करने की अपील की है। ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया 'ट्रुथ' पर एक पोस्ट में लिखा,'हम सभी मोर्चों पर पूर्ण युद्धविराम की अपेक्षा करते हैं, जिसमें लेबनान, हिज़्बुल्लाह और इज़राइल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'अमेरिका शांति के लिए प्रतिबद्ध है और हम पश्चिम एशिया में सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें ताकि हमारी बातचीत सही ढंग से आगे बढ़ सके। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को फ्रांस में ईरान के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये, जिसके तहत गुरुवार से 60 दिनों की बातचीत की प्रक्रिया शुरू हुई। इसका मकसद एक अंतिम समझौते पर पहुंचना है। इस एमओयू में लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को तुरंत और स्थायी रूप से रोकने की बात कही गयी है।हालाँकि, इजरायल ने कहा है कि उसका लेबनान से अपनी सेना हटाने का कोई इरादा नहीं है।
Similar Post
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
