सतीशन नंबूथिरी गुरुवायूर मंदिर के मुख्य पुजारी चुने गए
गुरुवायुर (केरलम), गुरुवार, 17 सितंबर 2026। केरलम में बृहस्पतिवार को लॉटरी के माध्यम से पझायाथ पी एम सतीशन नंबूथिरी को गुरुवायुर के प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर का मुख्य पुजारी (मेलसंती) चुना गया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंदिर के ओथिक्कन परिवार के सदस्य सतीशन नंबूथिरी (58 वर्ष) एक अक्टूबर से छह महीने के लिए मेलसंती के रूप में सेवा देंगे। उन्होंने इससे पहले एक अप्रैल से 30 सितंबर 2014 तक भी मेलसंती के रूप में सेवा दी थी। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अप्रैल 2020 से 16 अक्टूबर तक भी मुख्य पुजारी के रूप में कार्य किया था।
यह लॉटरी दोपहर की पूजा के बाद मंदिर के अधिकारियों, भक्तों और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नमस्कार मंडपम में निकाली गई। अधिकारियों ने बताया कि 43 आवेदकों में से 33 को लॉटरी के लिए योग्य पाया गया था। गणित में बीएससी स्नातक सतीशन नंबूथिरी ने पोट्टक्कुझी नारायणन नंबूथिरी से तांत्रिक अनुष्ठान सीखे थे। अधिकारियों ने बताया कि नए मेलसंती छह महीने तक मंदिर में रहेंगे और दैनिक अनुष्ठान करेंगे। वह मंदिर में भजन करने के बाद 30 सितंबर की रात को कार्यभार संभालेंगे।
Similar Post
-
शिवकुमार ने प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं से जापान से वीडियो कॉल पर बात की, प्रदर्शन खत्म करने की अपील की
बेंगलुरु, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. क ...
-
केरल सरकार में यूडीएफ के सभी दलों की है भागीदारी; मैं किसी भी गुट का हिस्सा नहीं: थरूर
तिरूवनंतपुरम, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ...
-
कॉजपा न तो आगामी उप्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी, न किसी पार्टी को समर्थन देगी: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
