कॉजपा न तो आगामी उप्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी, न किसी पार्टी को समर्थन देगी: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संयोजक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ना तो आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी और ना ही किसी राजनीतिक दल को समर्थन देगी। दीपके ने उम्मीद जताई कि चुनाव युवा केंद्रित होंगे और जाति या धर्म पर आधारित नहीं होंगे। उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चुनाव में नहीं उतरेंगे। लेकिन चुनाव युवाओं के मुद्दों पर होने चाहिए। हम कब तक जाति और धर्म के नाम पर चुनाव लड़ते रहेंगे? दुनिया आज एआई और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा कर रही है।’’ उत्तर प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने कहा कि कॉजपा किसी पार्टी को समर्थन नहीं देगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बारे में बात नहीं करेंगे कि सरकार किसे बनानी चाहिए और किसे नहीं। हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय राजनीति रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर केंद्रित हो।’’
Similar Post
-
शिवकुमार ने प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं से जापान से वीडियो कॉल पर बात की, प्रदर्शन खत्म करने की अपील की
बेंगलुरु, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. क ...
-
केरल सरकार में यूडीएफ के सभी दलों की है भागीदारी; मैं किसी भी गुट का हिस्सा नहीं: थरूर
तिरूवनंतपुरम, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ...
-
कॉजपा न तो आगामी उप्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी, न किसी पार्टी को समर्थन देगी: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
