सिक्किम के रिम्बी में भीषण भूस्खलन, कई मकान क्षतिग्रस्त
गंगटोक, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में लगातार भारी बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन बृहस्पतिवार देर रात हुआ, जिससे रिम्बी गांव में व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि घटना में सरकारी आवासों समेत कई मकान पूरी तरह नष्ट हो गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने हालांकि कहा कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रिम्बी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा और कुशलक्षेम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
तमांग ने कहा कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने, स्थिति पर लगातार नजर रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रभावित इलाके के लोगों से मूसलाधार बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने, प्रशासन की ओर से जारी परामर्श का पालन करने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रिम्बी में पैदा हुई स्थिति से निपटने और लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।
Similar Post
-
बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस का निरीक्षक निलंबित
कोलकाता, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श ...
-
हरियाणा के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’
चंडीगढ़, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बो ...
-
नोएडा में कपड़ा निर्यात कंपनी में भीषण आग, अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला
नोएडा (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। नोएडा में कपड़ा नि ...
